{"_id":"69e3b5eb1981b450650e8897","slug":"teenage-girl-body-found-hanging-in-raebareli-murder-suspected-to-be-for-robbery-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, कमरे और अलमारी का लॉक टूटा था; लूट के लिए हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव, कमरे और अलमारी का लॉक टूटा था; लूट के लिए हत्या की आशंका
Sat, 18 Apr 2026 10:18 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:18 PM IST
सार
रायबरेली में किशोरी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। कमरे और अलमारी का लॉक टूटा था। घरवाले लूट के लिए हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली में महमूदाबाद इलाके के बेहटा छावनी मोहल्ले में शनिवार शाम किशोरी का शव घर में फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा टूटा था। पास में रखी अलमारी का लाक भी टूटा था। इसमें रखे पांच लाख रुपये गायब हैं। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन लूट के और हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से कमलापुर के भमेरा गांव निवासी उस्मान व्यापार के चलते महमूदाबाद के बेहटा छावनी में मकान बनाकर रहते थे। घर में उस्मान की पत्नी नसीम बानो, भाई अहमान व सूफियान परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सूफियान, हसमा परवीन, उस्मान लखनऊ में रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
वहीं, कमरे का दरवाजा टूटा था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। पांच लाख रुपये की नकदी गायब थी। घर की स्थिति देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल सिंह, सीओ वेद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
वसीम के चाचा अहमान के अनुसार, नौकर अच्छी तरीके से जानता था कि घर में कब कौन किस समय आता जाता है। इसलिए उनको अपने नौकर पर शक है। यह भी बताया कि सुबह 7 बजे ही अपने घर से फार्म के लिए निकल गए थे। एक दिन पहले ही उनके ससुर की तबीयत खराब होने के चलते वह अपनी पत्नी को भी मायके छोड़ आए थे।
विज्ञापन
मूल रूप से कमलापुर के भमेरा गांव निवासी उस्मान व्यापार के चलते महमूदाबाद के बेहटा छावनी में मकान बनाकर रहते थे। घर में उस्मान की पत्नी नसीम बानो, भाई अहमान व सूफियान परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सूफियान, हसमा परवीन, उस्मान लखनऊ में रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
पंखे से दुप्पटे के सहारे लटका था शव
उस्मान की बेटी वसीम बानो (14) घर में अकेली थी। वसीम के चाचा अहमान मुर्गा फार्म पर मौजूद थे। शाम करीब 4 बजे वसीम की मां नसीम और उसके एक चाचा बेहटा छावनी स्थित अपने घर पहुंचे। उन्होंने देखा तो घर का मुख्य द्वार खुला था। बाहरी कमरे में वसीम बानो का शव पंखे से दुप्पटे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
वहीं, कमरे का दरवाजा टूटा था। कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा था। पांच लाख रुपये की नकदी गायब थी। घर की स्थिति देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अनिल सिंह, सीओ वेद प्रकाश भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
कमलापुर में रहकर पढ़ती थी वसीम
उस्मान ने बताया कि वह महमूदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर मुर्गा फार्म का व्यापार करते हैं। इसमें पूरा परिवार लगा हुआ है। वसीम बानो बीते बुधवार को ही महमूदाबाद आई थी। वैसे वह कमलापुर में ही रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों ने बताया कि जो रुपये गायब हुए हैं। वह व्यवसाय से मिले थे। यह रुपये एक दिन पहले ही घर लाकर रखे थे।कमरे में मिले दो फोन, जिसमें एक पूर्व नौकर का
परिजनों को वसीम के शव के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं। उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसमें एक फोन उस्मान के पूर्व नौकर का बताया जा रहा है, जो कि तकिया सदरपुर का रहने वाला है।वसीम के चाचा अहमान के अनुसार, नौकर अच्छी तरीके से जानता था कि घर में कब कौन किस समय आता जाता है। इसलिए उनको अपने नौकर पर शक है। यह भी बताया कि सुबह 7 बजे ही अपने घर से फार्म के लिए निकल गए थे। एक दिन पहले ही उनके ससुर की तबीयत खराब होने के चलते वह अपनी पत्नी को भी मायके छोड़ आए थे।