{"_id":"681a70e017adb3b45b0e645b","slug":"teen-hanged-himself-after-being-denied-permission-to-go-to-school-on-scooty-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1191048-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्कूटी से स्कूल जाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्कूटी से स्कूल जाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा
Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
स्कूटी से स्कूल जाने से मना करने पर किशोर ने लगाया फंदा
लखनऊ। आलमबाग थाना परिसर में बने आवास में स्कूटी से स्कूल जाने से मना करने पर हेड कांस्टेबल आलोक पांडेय के बेटे आराध्य (14 ) ने फंदा लगा लिया। आलोक पुलिस लाइन में तैनात हैं। थाना परिसर में बने आवास में पत्नी इंदु के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा श्रजल गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। आराध्य नौवीं का छात्र था। मां इंदु आलमबाग में एक स्कूल में शिक्षिका हैं।
इंदु के मुताबिक बेटा मंगलवार सुबह स्कूटी से स्कूल जाने की मांग कर रहा था। उन्होंने मना कर दिया और वह स्कूल चली गईं। दोपहर 1:30 बजे लौटीं तो देखा कि बेटा आराध्य कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज के मुताबिक प्राथमिक जांच में आराध्य के नाराज होकर जान देने की बात सामने आई है।