{"_id":"5d11b8ab8ebc3e130b28ac68","slug":"teen-aged-girl-kaidnapped-and-raped-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में किशोरी को अगवा कर असलहे के दम पर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में किशोरी को अगवा कर असलहे के दम पर किया सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 25 Jun 2019 12:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में गैंग रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर सोमवार देर शाम पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में अपने घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को अपनी व्यथा बताई। जिस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
पूराकलंदर पुलिस ने देर रात अपहरण व दुराचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी पीड़िता किशोरी के मौसी के गांव के बताए जाते हैं। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।