{"_id":"6a612a601a883a304903b2e3","slug":"tectro-club-wins-asha-sports-club-suffers-a-5-0-defeat-lucknow-news-c-13-lko1070-1841211-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेक्ट्रो क्लब जीता, आशा स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 से मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेक्ट्रो क्लब जीता, आशा स्पोर्ट्स क्लब को 5-0 से मिली हार
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान भिड़ते खिलाड़ी।
लखनऊ। जिला फुटबॉल लीग के तहत बुधवार को चौक स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब ने आशा स्पोर्ट्स क्लब (बी) को 5-0 से हराया। दिन के दूसरे मुकाबले में एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब ने चौक स्पोर्टिंग क्लब को 3-0 से पराजित किया।
चौक स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के चौथे मिनट में ही अंकित ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 15वें मिनट में सतीश के गोल से टेक्ट्रो क्लब की बढ़त 2-0 हो गई। मध्यांतर तक टेक्ट्रो क्लब 2-0 से आगे रहा। इसके आगे भी टीम का दबदबा कायम रहा। बोबी ने 39वें मिनट , अरनव ने 49वें मिनट और ध्रुव ने 62वें मिनट में गोल कर टीम का स्कोर 5-0 कर दिया। आशा क्लब के खिलाड़ी पूरे मुकाबले में गेंद पाने और गोल करने के लिए तरसते दिखाई दिए। हालांकि टेक्ट्रो क्लब के खिलाड़ियों ने आशा क्लब के हर प्रयास को नाकाम कर दिया और मुकाबले को पांच शून्य से अपने कब्जे में कर लिया।
दूसरे मैच में एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब ने चौक स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। टीम के लिए मैच का पहला गोल नौवें मिनट में तारिक ने किया। इसके बाद 29वें मिनट में विशाल ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। चौक स्पोर्टिंग क्लब ने वापसी की कोशिश की, लेकिन एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड क्लब की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उसे सफलता नहीं मिली। मैच के 56वें मिनट में जवाद ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला एक्स स्टूडेंट्स मेन्स यूनाइटेड 3-0 से विजयी रही।