फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tectro and Aero Club register easy wins.

Lucknow News: टेक्ट्रो और एरो क्लब ने दर्ज की आसान जीत

Tue, 28 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tectro and Aero Club register easy wins.

विज्ञापन
लखनऊ। टेक्ट्रो और एरो क्लब ने आसानी से अपने मुकाबले जीतते हुए जिला फुटबॉल लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। टेक्ट्रो ने बिग ब्ल्यू को 5-0 और एरो क्लब ने आरबीआई क्लब को 2-0 से पराजित किया।
चौक स्टेडियम में खेली जा रही लीग में सोमवार का पहला मुकाबला टेक्ट्रो क्लब और बिग ब्ल्यू के बीच खेला गया। एकतरफा रहे मुकाबले में टेक्ट्रो क्लब ने दबदबा कायम किया। खेल के 15वें मिनट में कमल ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

मध्यांतर तक यह स्कोर कायम रहा। दूसरे हाफ में टेक्ट्रो के खिलाड़ियों ने एक बार फिर हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 48वें मिनट में अक्षय ने बिग ब्ल्यू की रक्षापंक्ति को भेदते हुए शानदार मैदानी गोल किया। इसके बाद अंकित एक्शन में आए। उन्होंने बेहतरीन स्किल का प्रदर्शन करते हुए खेल के 52वें, 54वें और 56वें मिनट में गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। इस तरह टेक्ट्रो क्लब ने 5-0 की धमाकेदार जीत के साथ विजयी अंक बटोरे। दिन के दूसरे मुकाबले में एरो क्लब की भिड़ंत आरबीआई क्लब से हुई। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर कई मूव बनाए। खेल के 27वें मिनट में रोबिन ने गोल करते हुए एरो क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बाद आरबीआई क्लब ने कुछ शानदार मूव बनाए, लेकिन अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी मिले मौकों को गोल में तब्दील कर पाने में विफल रहे। इस बीच खेल के 48वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर हुए एरो क्लब को 2-0 से बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed