फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Technique to preserve jaggery for a long time

Lucknow News: गुड़ को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की बताई तकनीक

Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Technique to preserve jaggery for a long time
लखनऊ। तेलीबाग स्थित भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को चार प्रदेशों से पहुंचे 20 किसानों को गुड़ भंडारण की जानकारी दी गई। इन्हें गुड़ पाउडर बनाने, तरल गुड़ तैयार करने, राब बनाने और इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने की तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

गुड़ के लिए उपयुक्त गन्ना किस्मों के चयन, उन्नत उत्पादन विधियों और प्रसंस्करण के आधुनिक तरीकों पर भी विशेषज्ञों ने रोशनी डाली। निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि गन्ना उत्पादन में श्रम शक्ति की अधिक जरूरत को कम करने के लिए विकसित उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया जा रहा है। गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने और गुणवत्ता बनाए रखने के उपाय भी किसानों को बताए गए। प्रशिक्षण में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और यूपी के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों का स्वागत कृषि अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. एमके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed