फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   technical problem in corona vaccination app

तकनीकी खामी बनी मुसीबत, शाम तक नहीं मिला मेसेज

Sat, 16 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
technical problem in corona vaccination app
सभी अस्पतालों को सूची भेज कर देर रात तक दी गई सूचना
विज्ञापन

कोरोना की तैयारियों के बीच शुक्रवार को ऐन मौके पर तकनीकी खामी ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी। ऐसे में सभी अस्पतालों को सूची भेज कर फोन करवाया गया। कोविड कंट्रोल रूम से भी फोन करने की बात कही जा रही है।
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर योजना बनी थी कि एप के जरिए सभी को सूचना मिल जाएगी। लेकिन दोपहर में पता चला कि कुछ तकनीकी समस्या आ गई है। ऐसे में सभी 12 अस्पतालों को सूची भेज कर फोन करने का निर्देश दिया गया। सूची में शामिल कई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें रात नौ बजे तक मेसेज नहीं मिला है। केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान के कर्मचारियों को फोन कर उनका नाम शनिवार को टीकाकरण कराने वालों की सूची में शामिल होने की बात कही गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। ऐसे में स्पष्ट है कि वे टीकाकरण के वक्त मौके पर नहीं पहुंच पाएंगे। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्या आई है, लेकिन उसका विकल्प निकाल लिया गया है। सभी अस्पताल अपने यहां टीकाकरण कराने वालों की सूची लेकर टीकाकरण कराने वालों को फोन कर रहे हैं। कोविड कंट्रोल रूम से भी फोन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या आने की आशंका
शुक्रवार देर शाम तक लोगों को मेसेज नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि मैनुअल प्रमामपत्रों के सत्यापन में समस्या आएगी। सत्यापन नहीं हो पाने की स्थिति में टीकाकरण की दूसरी डोज देने में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed