फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teams of health department are collecting samples of travellers came back from Britain.

ब्रिटेन से लखनऊ लौटे यात्रियों की सैंपलिंग के लिए भागदौड़ कर रहीं टीमें, कुछ के फोन बंद होने से परेशानी बढ़ी

Thu, 24 Dec 2020 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Dec 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Teams of health department are collecting samples of travellers came back from Britain.
- फोटो : iStock

ब्रिटेन से वापस लखनऊ लौटै यात्रियों की रिपोर्ट केंद्र सरकार ने मांगी है जिसके लिए राज्य के स्वास्थ्य विभाग की टीमें भागदौड़ कर रही हैं। जिन यात्रियों से संपर्क हो गया है उनके सैंपल ले लिए गए हैं जबकि कुछ यात्रियों का फोन बंद होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन


लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भटनागर का कहना है कि टीमें अभी तक फील्ड में हैं। कितने लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है और कितने की बाकी है इसकी पूरी डिटेल गुरुवार शाम तक उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने यात्रियों की सूची भेजी है लेकिन इसमें यात्रियों के केवल फोन नंबर ही हैं। उन नंबरो पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। अधिकतर यात्रियों के फोन बंद हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनका पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मिली सूची में 24 नवंबर से अब तक 48 यात्रियों के ब्रिटेन से लखनऊ आने का ब्योरा मिला है। लेकिन, यात्रियों का पता दर्ज नहीं है और जो मोबाइल नंबर हैं उन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यात्रियों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट इकट्ठा की जाएगी और 28 दिनों तक उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed