फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teams Inspecting Nursing Colleges in UP Must Wear Body Cameras New Strategy to Prevent Malpractices

UP News: नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को लगाना होगा बॉडी कैमरा, धांधली रोकने की नई रणनीति

Mon, 06 Apr 2026 08:32 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 08:32 AM IST
सार

यूपी में नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण करने वाली टीम को बॉडी कैमरा लगाना होगा। कॉलेजों की मान्यता में धांधली रोकने की नई रणनीति तैयार की गई है। साथ ही क्षेत्र मापने और सिविल संबंधी कार्य के लिए एजेंसी बनेगी। 

विज्ञापन
Teams Inspecting Nursing Colleges in UP Must Wear Body Cameras New Strategy to Prevent Malpractices
नर्सिंग कॉलेज। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश में निजी नर्सिंग कॉलेजों के निरीक्षण में होने वाली धांधली रोकने की नई रणनीति बनाई गई है। अब निरीक्षण करने वाली टीम को बॉडी कैमरा लगाना होगा। हर गतिविधि का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल करीब 250 निजी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। जो कॉलेज पहले से खुले हैं, उनमें सीटें बढ़ाने के लिए भी निरंतर आवेदन आ रहे हैं। इस वर्ष नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स के लिए आनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में करीब ढाई हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। आवेदन करने वाले कॉलेजों की जांच की जाएगी। जांच में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने के बाद मान्यता दी जाएगी। आमतौर पर आरोप लगता है कि जांच पर जाने वाली टीम लेनदेन करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज संचालकों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

कॉलेजों में संसाधन नहीं होने के बाद भी मान्यता मिल जाती है। वहीं, तमाम कॉलेजों में सभी व्यवस्थाएं होने के बाद भी मान्यता नहीं मिलती है। पिछले वर्ष सभी सुविधाएं होने के बाद भी कई कॉलेज मान्यता और सीट वृद्धि से बाहर हो गए थे। कुछ कॉलेज संचालकों ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था। 


निरीक्षण के लिए जाने वाली टीम हमेशा विवादों में रहती है। इस विवाद को खत्म करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। तय किया है कि इस वर्ष स्थलीय निरीक्षण के दौरान सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है।

निगरानी के लिए एजेंसी तय

सचिव को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि बॉडी कैमरा रिकार्डिंग, लाइव स्ट्रीमिंग एवं स्थलीय निरीक्षण की निगरानी के लिए कार्यालय में सजीव प्रसारण की व्यवस्था संबंधी कार्य यूपी डेस्को को दिया गया है। इसी तरह एरिया मेजरमेंट और सिविल संबंधी कार्य के लिए एकेटीयू अथवा पीडब्ल्यूडी जैसी संस्थाओं के जरिए पैनल तैयार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed