{"_id":"6a40362e31538bcc7b0653b2","slug":"teams-emerald-gold-and-sapphire-won-their-matches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1803522-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीम एमरल्ड, गोल्ड और सफायर ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीम एमरल्ड, गोल्ड और सफायर ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। टीम एमरल्ड, टीम गोल्ड और टीम सफायर ने अपने मुकाबलेे जीतते हुए अंडर-12 नीरू कपूर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। एमरल्ड ने टीम महरून को तीन विकेट, गोल्ड ने टीम पर्पल को नौ विकेट और सफायर ने टीम ग्रीन को 35 रन से पराजित किया। यश साहनी ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में टीम महरून की पारी 19.3 ओवर में 153 रन पर सिमट गई। मध्यक्रम से विराट साहनी ने 51 गेंदों पर 11 चौके और 11 छक्कों की मदद से 114 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली।
श्रेयस ने 13 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि सत्या ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में टीम एमरल्ड ने ठोस शुरुआत की बदौलत 24.5 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त किया। कुशाग्र ने 59 और त्रियंबकम ने 27 रन की पारी खेली। युवराज पटेल ने तीन और मो. हामिद ने दो विकेट चटकाए। दूसरे लीग मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम पर्पल 23.5 ओवर में 131 रन बनाकर आउट हो गई। आर्यन यादव ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। धैर्य ने तीन और वृतांत सिंह ने दो विकेट झटके। जवाब में टीम गोल्ड ने अच्छी शुरुआत की मदद से 14.4 ओवर में महज एक विकेट खोकर जीत दर्ज की। मो. हामिद फैसल ने नाबाद 50 और अनूप ठाकुर ने नाबाद 41 रन बनाए। राज दुबे को एक विकेट मिला। प्रतियोगिता के तीसरे लीग मुकाबले में टीम सफायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बनाए।
शिवांश चौधरी ने 71 और माधव मिश्रा ने 46 रन की पारी खेली। अंश यादव को तीन विकेट मिले। जवाब में टीम ग्रीन खराब शुरुआत से उबर न सकी और 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन बना सकी। अंशुमान ने सबसे अधिक 20 रन का योगदान दिया। समृद्ध ने महज दो रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।