{"_id":"608507f7be016340b842dcf3","slug":"teams-are-being-formed-to-stop-black-marketing-of-corona-medicines-and-oxygen-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दवा और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए हर जिले में बनाई जा रही टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दवा और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए हर जिले में बनाई जा रही टीमें
Sun, 25 Apr 2021 11:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:41 AM IST
सार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हर जिले में इस तरह की टीमें बनाई जा रही हैं। कुछ टीमें सक्रिय भी हो गई हैं और कार्रवाई भी कर रही हैं। यही वजह है कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापामारी कर 42 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो दवा व ऑक्सीजन की कालाबजारी में लिप्त थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Self
विस्तार
कोरोना काल में दवाओं और ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हर जिले में टीमें बनाई जा रही हैं। इन टीमों को जिम्मेदारी दी गई है कि वह ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें जो दवाओं व ऑक्सीजन की कालाबाजारी या जमाखोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हर जिले में इस तरह की टीमें बनाई जा रही हैं। कुछ टीमें सक्रिय भी हो गई हैं और कार्रवाई भी कर रही हैं। यही वजह है कि अब तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापामारी कर 42 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो दवा व ऑक्सीजन की कालाबजारी में लिप्त थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश भर में हुई कार्रवाई के दौरान 239 ऑक्सीजन सिलेंडर और 688 रेमेडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इन लोगों के पास से 9 लाख 22 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग जिलों ने कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर भी जारी किया है जिस पर शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।
Trending Videos
पूरे प्रदेश में 90 हजार कंटेनमेंट जोन
एडीजी ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 90 हजार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यह 1260 थाना क्षेत्रों में बने हैं। इन कंटेनमेंट जोन में 8 लाख 48139 मकान हैं, जिसमें 42 लाख 70 हजार से अधिक जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि इन कंटेनमेंट जोन में एक लाख 9 हजार 666 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। 29 हजार 999 पुलिस कर्मियों की इन कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी पर लगाया है।
