{"_id":"6acd5320b23b159e110b5658","slug":"team-sarangs-air-show-in-bareilly-starts-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1962797-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टीम सारंग का बरेली में आज से एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टीम सारंग का बरेली में आज से एयर शो
विज्ञापन
लखनऊ। वायुसेना की हेलीकॉप्टर टीम ‘सारंग’ मंगलवार से 17 अक्तूबर तक बरेली के एयरफोर्स स्टेशन पर हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करेगी। करीब आठ साल बाद टीम बरेली में एयर शो करेगी। स्कूल व कॉलेज के बच्चे करतबों का लुत्फ उठा सकेंगे।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि सारंग टीम में पांच हेलीकॉप्टर शामिल हैं। यह टीम भारत में बने एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ से उड़ान भरती है। टीम के सदस्य हवा में बहुत कम दूरी पर उड़ते हुए मुश्किल करतब दिखाते हैं। इसके लिए पायलटों को अच्छे कौशल, अनुशासन और आपसी भरोसे की जरूरत होती है।
बरेली में होने वाला यह प्रदर्शन लोगों को सैन्य विमानन को करीब से समझने का मौका देगा। यह कार्यक्रम खासकर विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक होगा। इससे वे सशस्त्र बलों में कॅरिअर बनाने के लिए भी प्रेरित होंगे। यह प्रदर्शन टीमवर्क, अनुशासन, सटीकता और लगातार अभ्यास का महत्व भी बताएगा।