फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers will not be transferred who got selected under 69000 teachers recruitment process.

यूपी: 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया वाले अध्यापक नहीं होंगे कार्यमुक्त, जारी हुए निर्देश

Sun, 02 Jul 2023 07:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Jul 2023 07:34 PM IST
सार

यूपी में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों के तबादले पर अग्रिम आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। बेसिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Teachers will not be transferred who got selected under 69000 teachers recruitment process.
Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में तमाम शिक्षकों के तबादले के बावजूद नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने में पेंच फंस गया है। तबादले में शामिल 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया वाले अध्यापकों को अभी कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश में लंबे समय बाद शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। तबादले के बाद नई जगह कार्यभार ग्रहण करने की कवायद चल ही रही थी, कि शनिवार को नया आदेश जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को निर्देशित किया गया है कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती पक्रिया के तहत उच्च न्यायालय की ओर से महेंद्र पाल व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य संबद्ध याचिकाओं में 13 मार्च 2023 को आदेश दिया गया था, जिसके खिलाफ विशेष अपील की गई है।
विज्ञापन


 यह अभी विचाराधीन है। न्यायालय के आदेश के क्रम में एक जून 2020 को पुनर्परीक्षण करने पर अभ्यार्थियों के जनपद आवंटन में परिवर्तन होने की संभावना है। ऐसे में इन 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अभी कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed