फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers vacancy in junior high school post.

जूनियर हाईस्कूलों में भर्ती होंगे 2700 शिक्षक

Wed, 03 Sep 2014 03:41 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
teachers vacancy in junior high school post.

बेसिक शिक्षा परिषद से सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में जल्द नियुक्तियां शुरू होने वाली हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने सहमति दे दी है, अब कार्मिक विभाग से मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के करीब 2700 पद रिक्त हैं और इन पर दो साल से भर्तियां रुकी हुई हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद 10 वर्षों तक अच्छी शिक्षा देने वाले निजी स्कूलों को अनुदान सूची में शामिल करता है। प्रदेश में मौजूदा समय 3200 जूनियर हाईस्कूल हैं।

विज्ञापन

दो साल से नहीं हुईं भर्तियां

teachers vacancy in junior high school post.

इन स्कूलों में पिछले दो वर्षों से भर्तियां नहीं हुई हैं। इसके चलते शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने गत दिनों इन स्कूलों में रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इसके आधार पर वित्त विभाग से अनुमति मांगी गई थी, जहां से इसे मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग ने कहा है कि कार्मिक विभाग से अनुमति लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

वहां से अनुमति मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का शासनादेश जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed