{"_id":"609e0f301700a36aaf077811","slug":"teachers-transferred-to-another-district-will-get-salary-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दूसरे जिले में स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दूसरे जिले में स्थानांतरित शिक्षकों को जल्द मिलेगा वेतन, निर्देश जारी
Fri, 14 May 2021 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 May 2021 11:24 AM IST
सार
परिषदीय स्कूलों में गत वर्ष अंतर्जनपदीय तबादलों से स्थानांतरित और इस वर्ष परस्पर तबादले से दूसरे जिले में गए शिक्षकों के वेतन का जल्द भुगतान होगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय स्कूलों में गत वर्ष अंतर्जनपदीय तबादलों से स्थानांतरित और इस वर्ष परस्पर तबादले से दूसरे जिले में गए शिक्षकों के वेतन का जल्द भुगतान होगा। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने वित्त नियंत्रक को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिनों समीक्षा में सामने आया कि अंतर्जनपदीय तबादला और परस्पर तबादले से स्थानांतरित शिक्षकों में से अधिकांश को नए जिलों में वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। इसका संज्ञान लेकर उन्होंने वित्त नियंत्रक को वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए। वित नियंत्रक ने सभी बीएसए कार्यालय में तैनात अधिकारियों को जिन शिक्षकों की एलपीसी ( लास्ट पेमेंट सर्टिफिकेट) मिल गई है उनका वेतन भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वेतन भुगतान की मौजूदा स्थिति की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक को प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सेवा पुस्तिका सत्यापन का अंतिम मौका
बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी सहायक अध्यापकों को सेवा पुस्तिका और शैक्षिक दस्तावेज का मानव संपदा पोर्टल पर सत्यापन कराने का अंतिम मौका दिया है। उन्होंने सभी बीएसए को भी 31 मई तक पोर्टल पर शत-प्रतिशत सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन