फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers take class on road in bahraich.

बहराइच में स्कूल के दरवाजे से अंदर दीवारों तक लगा दिया गंदगी का लेप, सड़क पर चली क्लास

Tue, 28 Nov 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Tue, 28 Nov 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
teachers take class on road in bahraich.
शिक्षिकाओं ने सड़क पर ही स्कूल लगा दिया - फोटो : amar ujala

बहराइच शहर के स्टीलगंज तालाब प्राथमिक विद्यालय के दरवाजे, खिड़की और ताले पर रविवार रात अराजक तत्वों ने गंदगी लेप दी। सुबह छात्र-छात्राएं व शिक्षक स्कूल पहुंचे तो सकते में आ गए। अपशब्दों का भी प्रयोग दीवारों पर किया गया था। इससे क्षुब्ध शिक्षिकाओं ने स्कूल के सामने सड़क पर ही क्लास लगाकर पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बाद हड़कंप मचा। अधिकारी हरकत में आए।

विज्ञापन


आननफानन एसपी व अन्य अधिकारियों के पहुंचने पर सफाईकर्मियों को बुलाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। दोपहर बाद स्कूल खुला। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया है। अराजक तत्वों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर अंतर्गत स्टीलगंज तालाब पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मोहल्ला अकबरपुरा और गुदड़ी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की क्लास लगती है। छात्र संख्या 87 है। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह अकबरपुरा की प्रधानाध्यापिका रंजना रस्तोगी व गुदड़ी की प्रधानाध्यापिका नीलम, शिक्षामित्र पूनम गोस्वामी तथा नीतू बाल्मीकि के साथ स्कूल पहुंची। काफी संख्या में छात्र भी स्कूल पहुंचे थे। लेकिन सभी द्वार पर ही खड़े थे। शिक्षिकाएं मौके पर पहुंची तो सकते में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य द्वार के साथ ही खिड़की, दरवाजे व ताले पर गंदगी का लेपन मिला। दीवारों पर अश्लील अपशब्द लिखे गए थे। तत्काल इसकी सूचना बीएसए को देने के साथ ही कोतवाली नगर को मामले से अवगत कराया गया। लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। इस पर क्षुब्ध शिक्षिकाओं ने स्कूल के सामने मुख्य सड़क पर ही छात्र-छात्राओं को बिठाकर पढ़ाई शुरू कर दी। जब 10 बजे के जाम लगने लगा, तब सूचना अधिकारियों को मिली।

केस दर्ज कर शुरू कर दी गई जांच

teachers take class on road in bahraich.
आननफानन पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने स्पेशल टीम प्रभारी केके यादव को मौके पर भेजा। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं का बयान दर्ज करने के बाद सफाईकर्मियों को बुलवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई।

इसके चलते दोपहर बाद स्कूल खुल चुका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रधानाध्यापिका रंजना रस्तोगी और नीलम की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। टीम को अराजक तत्वों को चिन्हित करने के लिए लगाया गया है। शीघ्र ही अराजक तत्वों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed