फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers' struggle: 69000 teacher recruitment candidates stood firm even in heavy rain, Shikshamitra will camp

शिक्षकों का संघर्ष: भारी बरसात में भी डटे रहे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, कल से शिक्षामित्र डालेंगे डेरा

Thu, 05 Sep 2024 08:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Sep 2024 08:39 AM IST
सार

69000 teacher recruitment: यूपी में अलग-अलग तरह के शिक्षक संघर्ष के रास्ते पर हैं। एक तरफ 69000 शिक्षक लगातार धरने पर बैठे हैं तो दूसरी तरफ गुरुवार से शिक्षामित्र धरना शुरू करेंगे। 

विज्ञापन
Teachers' struggle: 69000 teacher recruitment candidates stood firm even in heavy rain, Shikshamitra will camp
69000 शिक्षक भर्ती मामला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेश का अनुपालन कराने के लिए लगातार आंदोलन कर रहे 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आवास घेरा। सुबह लगभग 11 बजे बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी यहां धरने पर बैठ गए और नियुक्ति दिए जाने की मांग की। वहीं दोपहर में हुई भारी बरसात के बीच भी वे डटे रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद ही लौटे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने कहा कि हम ओबीसी और एससी वर्ग के नेताओं व मंत्रियों के आवास का घेराव इसलिए भी कर रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर इस मामले का समाधान कराएं। 
विज्ञापन


हम सभी अभ्यर्थी पिछले चार साल से भटक रहे हैं। अब कोर्ट के फैसले का पालन किया जाना चाहिए, किंतु विभागीय अधिकारी इसमें भी हीलाहवाली कर रहे हैं। विजय यादव ने कहा कि कोर्ट ने 69000 शिक्षक भर्ती मूल चयन सूची रद्द करते हुए सरकार को तीन महीने के अंदर आरक्षण नियमों का पालन करते हुए नई सूची जारी करने का आदेश दिया है। किंतु सरकार ने अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द अभ्यर्थियों की सीएम से कराएंगे मुलाकात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धरना दे रहे अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात की। अभ्यर्थियों का ज्ञापन लेते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जल्द ही वह मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात करेंगे। साथ ही अभ्यर्थियों की भी मुलाकात कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में अमरेन्द्र पटेल, वीरेन्द्र, विजय, अर्चना, विक्रम शामिल थे।

पांच से शिक्षामित्र डालेंगे लखनऊ में डेरा
पांच सितंबर से प्रदेशभर के 1.42 लाख शिक्षामित्र भी लखनऊ में डेरा डालेंगे। मानदेय बढ़ाने व नियमितीकरण के लिए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि ईको गार्डन में सुबह 10 बजे से तब तक अभ्यर्थी धरने पर रहेंगे, जब तक उनकी मांग नहीं सुनी जाती। वहीं दूसरी तरफ आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बेसिक शिक्षा निदेशालय में धरना दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed