फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers salary

Lucknow News: दो माह का नहीं मिला वेतन, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
teachers salary
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों को अगस्त व सितबंर माह का वेतन नहीं मिल सका है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर शनिवार को शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज के लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी समय से वेतन न मिलने परेशान हैं। दो माह के वेतन के लिए शनिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज पहुंचे लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय एवं महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने शिक्षकों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्राचार्य को चेतावनी देते हुए कहा कि नौ अक्तूबर तक वेतन निर्गत करने के लिए बिल नहीं भेजा गया तो कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। कहा कि इस मुद्दे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. यामिनी शर्मा, प्रो. बद्रीदत्त मिश्र, डॉ. संजय सिंह, प्रो. सी लाल, डॉ. नीलांशु अग्रवाल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दिनकर त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह, सुभाष महर्षि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed