फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers promotion without post graduate

अब सभी शिक्षकों को मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान

Mon, 09 Sep 2013 05:26 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Mon, 09 Sep 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
teachers promotion without post graduate

माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में कार्यरत एलटी (लाइसेंसिंग ऑफ टीचिंग सर्टिफिकेट) के शिक्षकों को 22 साल की सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान देने के लिए परास्नातक की अनिवार्यता समाप्त करने की तैयारी है।

विज्ञापन


निदेशालय ने जिलेवार शिक्षकों का ब्यौरा मांगा गया है जिसके आधार पर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए एलटी शिक्षकों को रखा जाता है।

इन शिक्षकों को रखने की योग्यता बीए व बीएड है। पर जब इन शिक्षकों को 22 साल की संतोषजनक सेवा पर प्रोन्नत वेतनमान देने की बारी आती है तो इसमें पीजी की अनिवार्यता आड़े आ जाती है।
विज्ञापन


अधिकतर बीए और बीएड के बाद नौकरी में आने पर पीजी नहीं करते। इसके चलते उन्हें समयमान वेतनमान नहीं मिल पाता है। शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर काफी समय से आंदोलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर कई बार निदेशालय से लेकर शासन तक को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसलिए शासन स्तर पर यह समिति बन गई है कि शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने के लिए पीजी की अनिवार्यता समाप्त कर दी जाए।

निदेशालय ने मांगा ब्यौरा
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से एलटी शिक्षकों का ब्यौरा मांगा है। इसमें यह भी पूछा गया है कि साधारण वेतनमान, चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान में कितने शिक्षक हैं।

स्नातक वेतनमान के ऐसे कितने शिक्षक हैं जो पीजी नहीं हैं। उप शिक्षा निदेशक विभा शुक्ला ने इस संबंध में जिलों से जल्द सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।

हजारों शिक्षकों का फायदा होगा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्रा कहते हैं कि यह विडंबना ही है कि एलटी शिक्षकों को रखने की योग्यता तो बीए व बीएड है, लेकिन जब 22 साल की सेवा के बाद प्रोन्नत वेतनमान का मौका आता है तो पीजी होना अनिवार्य कर दिया जाता है।


सरकार को सोचना चाहिए कि यदि कोई स्नातक करने के बाद शिक्षक बन रहा है तो पीजी की अनिवार्यता कहां तक जायज है। शिक्षक संघ इस संबंध में कई बार उच्च स्तर पर मांग कर चुका है। सरकार यदि यह अनिवार्यता समाप्त कर देती है तो इससे हजारों शिक्षकों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed