फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers on duty during Holi holidays, strong room to be monitored 24 hours a day

Lucknow News: होली की छुट्टी में शिक्षकों की लगी ड्यूटी, स्ट्रांग रूम की होगी 24 घंटे निगरानी

Sun, 01 Mar 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers on duty during Holi holidays, strong room to be monitored 24 hours a day
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 13 मार्च तक बोर्ड परीक्षा है। इस दौरान शासन ने 1 से 4 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। लेकिन, यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना अनुमति के जिले से बाहर जाने पर पाबंदी है। होली के दौरान स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी होगी। इसके लिए शिक्षकों की छुट्टी के बीच भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, होली की अवकाश अवधि में परीक्षा कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की लिखित अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए अवकाश अवधि में स्ट्रांग रूम की प्रभावी निगरानी होगी। किसी भी प्रकार की सुरक्षा त्रुटि की स्थिति में तत्काल सूचना मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं परिषद मुख्यालय को दी जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक एवं नामित प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति के लिए सभी अधिकारी,कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर हर समय सक्रिय रखेंगे। संपर्क स्थापित न हो पाने की स्थिति को कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना जाएगा। अवकाश अवधि में परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम का नियमित रूप से आकस्मिक निरीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता, नियुक्त कार्मिकों की उपस्थिति एवं सीसीटीवी नियंत्रण व्यवस्था की सूक्ष्म जांच की जाएगी। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में स्थापित जिला स्तरीय कंट्रोल की निगरानी के लिए शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इनमें एक से पांच मार्च तक दो पॉलियों में अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed