फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers job in uttar pradesh

अब डायट पर निर्भर 72,825 शिक्षकों की भर्ती

Thu, 17 Apr 2014 08:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 Apr 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
teachers job in uttar pradesh

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का सारा दारोमदार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर है।

विज्ञापन


डायट जितनी जल्द नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए आवेदनों का ब्यौरा उपलब्ध करा देगा, उतनी ही जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग ने नेशनल इंफॉरमेटिक सेंटर (एनआईसी) के साथ बैठक करते हुए टीईटी 2011 के रिजल्ट और आवेदन संबंधी ब्यौरे को ऑनलाइन करने में कितना समय लगेगा के संबंध में जानकारी प्राप्त की है।

उधर, राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से अनुरोध किया गया है कि वह टीईटी पास बीएड वालों को भर्ती करने संबंधी अनुमति शीघ्र दे दे। ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 72,825 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

सभी डायट प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह एक सप्ताह के अंदर नवंबर 2011 के विज्ञापन के आधार पर आए हुए आवेदनों का ब्यौरा एकत्र करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को उपलब्ध करा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौरा मिलने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि कितनों ने अपना आवेदन पत्र वापस लिया था और कितनों के अभी जमा हैं।

इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। जैसे कि आवेदन वापस लेने वालों को मौका दिया जाना है या नहीं, आवेदन के लिए यदि मौका दिया जाना है तो कितने दिन का समय दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed