{"_id":"6a6e49d5352b57207f0a3074","slug":"teachers-and-parents-at-jubilee-college-take-up-the-mantle-of-cleanliness-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1856608-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जुबिली कॉलेज में शिक्षकों व अभिभावकों ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जुबिली कॉलेज में शिक्षकों व अभिभावकों ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा
विज्ञापन
जुबिली कॉलेज में शिक्षकों व अभिभावकों ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा
लखनऊ। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज ने ''हमारा विद्यालय, हमारी जिम्मेदारी'' अभियान शनिवार को शुरू किया। विद्यालय प्रबंध समिति के गठन के साथ यह पहल की गई। इसका उद्देश्य जनभागीदारी से स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
प्राचार्य सुमित कुमार श्रीवास्तव की पहल पर शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों ने परिसर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं झाड़ू उठाकर नेतृत्व किया। महिला अभिभावकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बच्चों ने ''जय हिंद, जय भारत'' के नारे लगाए।
इंटर कॉलेज के बाहर मुख्य मार्ग की बदहाल सफाई व्यवस्था पर अभिभावकों ने एक बार फिर चिंता जताई है। उनका कहना है कि सड़क पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहती हैं और मार्ग पर कचरा डाले जाने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। अभिभावकों ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद दूसरे दिन सफाई कराकर ट्रक हटवाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। आरोप है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या के स्थायी समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।