{"_id":"67ec4c2d5ea6728d6905a463","slug":"teachers-and-employees-took-out-a-march-against-ups-and-nps-lucknow-news-c-13-knp1002-1138987-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
रैली निकालते कर्मचारी।
लखनऊ। केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रही यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में मंगलवार को शिक्षक और कर्मचारियों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने यूपीएस को एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) से ज्यादा घातक बताया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग भी की। इस दौरान एक मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया।
एनएमओपीएस व अटेवा पेंशन बचाओ मंच के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अगुवाई में शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने यूपीएस और एनपीएस के विरोध में परिवर्तन चौक स्थित ग्लोब पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विजय बंधु ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस लागू कर रही है। इसके विरोध में शिक्षक और कर्मचारियों ने मंगलवार को काला दिवस मनाकर विरोध दर्ज कराया है। नई योजना के विरोध में देशभर में शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्यस्थल पर बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
संगठन के प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस में कर्मचारी की गाढ़ी कमाई का पैसा डूब रहा है। स्वास्थ्य महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि यदि नेता चार-चार पेंशन ले सकते हैं तो शिक्षक व कर्मचारियों को पेंशन देने में क्या दिक्कत है।
लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि सभी शिक्षक-कर्मचारी संगठनों को मिलकर साथ देने के लिए एक मई को जंतर-मंतर के प्रदर्शन में पहुंचना चाहिए। इस मौके पर सुनील कुमार वर्मा, हरिशंकर राठौर, विजय यादव, अमित यादव, धर्मेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, हेमंत खड़का, नरपत सिंह, रामेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल रहीम, यदुनंदिनी सिंह, विक्रमादित्य मौर्य, श्रवण सचान, सुनील यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।