फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers and employees march to Delhi on November 25th to demand cancel mandatory TET

TET अनिवार्य: शिक्षकों-कर्मचारियों का एलान...25 नवंबर को करेंगे दिल्ली कूच; पुरानी पेंशन बहाली की भी होगी मांग

Tue, 30 Sep 2025 08:27 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 08:27 AM IST
सार

TET अनिवार्य को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने एलान किया है कि वह 25 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान निजीकरण समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग उठाएंगे। एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
Teachers and employees march to Delhi on November 25th to demand cancel mandatory TET
शिक्षक (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर शिक्षकों-कर्मचारियों के 25 नवंबर को दिल्ली कूच की घोषणा की है। इस आंदोलन के माध्यम से विभागों में निजीकरण समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली का भी मुद्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन


संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सोमवार को हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि इससे पहले एक अक्तूबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। 25 अक्तूबर को देश की सभी राजधानियों में एक साथ दिल्ली रैली के लिए सामूहिक प्रेसवार्ता होगी।
विज्ञापन


वहीं आठ नवंबर को दिल्ली में सभी प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक भी होगी। इसमें रैली की सफलता की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव स्थित प्रज्ञा ने कहा कि शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपे जाने के मुद्दे को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक में रामानुजय पलेला, सरदार सुखजीत सिंह, वितेश खांडेकर, शांताराम तेजा, विजेंदर सिंह धारीवाल, डॉ. नीरजपति त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक संघ दाखिल करेगा पुनर्विचार याचिका

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सोमवार को हुई ऑनलाइन बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में मजबूत तथ्यों के साथ लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही सड़क से लेकर संसद तक शिक्षकों की सेवा को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष करेंगे। वहीं 15 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करने व हस्ताक्षर अभियान पूर्व की भांति चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed