फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers and employee association ask UP Government to cancel counting for panchayat election 2021.

700 शिक्षकों की मौत: शिक्षक संगठनों ने मतगणना का किया बहिष्कार, बोले-ड्यूटी लगाना मतलब मौत के मुंह में धकेलना

Sat, 01 May 2021 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 May 2021 02:40 PM IST
सार

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के नेताओं ने एकजुट होकर मतगणना का बहिष्कार करने की अपील की है।

विज्ञापन
Teachers and employee association ask UP Government to cancel counting for panchayat election 2021.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने 2 मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना ड्यूटी का बहिष्कार करने की घोषणा की है। शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में होने तक मतगणना को स्थगित करने की भी मांग की है।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के नेताओं ने एकजुट होकर मतगणना का बहिष्कार करने की अपील भी की है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, इंदिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी महासंघ और राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे सहित अन्य कई संगठनों के नेताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रही है। कर्मचारी नेताओं ने दो मई को प्रस्तावित पंचायत चुनाव मतगणना का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

मतगणना प्रक्रिया रोकने में कोई कठिनाई भी नहीं

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अव्यवस्था के बीच मतगणना के लिए कर्मचारियों एवं शिक्षकों की ड्यूटी लगाना सीधे इन्हें मौत के मुंह में धकेलने जैसा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि देश में हर रोज लाखों कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, प्रदेश के हालात भी ठीक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों की मतगणना प्रक्रिया रोकने में कोई सांविधानिक कठिनाई भी नहीं है।

वर्चुअल संवाद में शिक्षक एमएलसी आकाश अग्रवाल, ब्रजेश श्रीवास्तव, सुभाष पांडे,  दीपक चौधरी, यादवेंद्र मिश्रा, सुरेश सिंह यादव, आनंद वर्मा भी शामिल हुए। कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन परिषद के महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने किया।

मतगणना को स्थगित करे सरकार

आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप यादव ने मुख्यमंत्री एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर 2 मई को होने वाली मतगणना को तत्काल स्थगित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed