फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher suspended because of fake degree of B.Ed

शिक्षिका की डिग्री निकली फर्जी, बर्खास्त, नोटिस के बाद भी नहीं उपलब्ध करा सकीं साक्ष्य

Wed, 18 Jul 2018 01:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
teacher suspended because of fake degree of B.Ed
डेमो
बीएड की फर्जी अंकतालिका के आधार पर परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त हुई एक शिक्षिका की बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्त कर दी है। फर्जी शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए दो बार नोटिस भेजी गई, लेकिन दोनों ही बार वह फर्जी अंकतालिका न होने का साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति को प्रारंभ से ही शून्य घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि कमला वर्मा प्राथमिक विद्यालय सोनई कजेहरा, गोसाईगंज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन


आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की डिग्रियां व अंकतालिका फर्जी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2004-05 के फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को चिन्हित कर जांच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीएड की अंकतालिका व डिग्री फर्जी

teacher suspended because of fake degree of B.Ed
डेमो
जांच में कमला वर्मा की भी बीएड की अंकतालिका व डिग्री फर्जी पाई गई। फर्जी शिक्षिका की अंकतालिका पर कॉलेज का नाम एसएस कॉलेज, सिकंदरा आगरा अंकित था, जो फर्जी अभ्यर्थियों की सूची में प्रदर्शित था।

बीएसए ने बताया कि गत दिसंबर माह और जून में कमला वर्मा से इस संबंध में साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने को कहा गया। कमला ने दोनों बार अपना पक्ष तो रखा लेकिन अंकतालिका असली है इसका कोई प्रमाण नहीं दे पाई। जिसके बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed