{"_id":"5b4ef1624f1c1b8f568b4f31","slug":"teacher-suspended-because-of-fake-degree-of-b-ed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की डिग्री निकली फर्जी, बर्खास्त, नोटिस के बाद भी नहीं उपलब्ध करा सकीं साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की डिग्री निकली फर्जी, बर्खास्त, नोटिस के बाद भी नहीं उपलब्ध करा सकीं साक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएड की फर्जी अंकतालिका के आधार पर परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर नियुक्त हुई एक शिक्षिका की बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्त कर दी है। फर्जी शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए दो बार नोटिस भेजी गई, लेकिन दोनों ही बार वह फर्जी अंकतालिका न होने का साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी।
बेसिक शिक्षा विभाग ने उनकी नियुक्ति को प्रारंभ से ही शून्य घोषित कर दिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमर कांत सिंह ने बताया कि कमला वर्मा प्राथमिक विद्यालय सोनई कजेहरा, गोसाईगंज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं।
आगरा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की डिग्रियां व अंकतालिका फर्जी पाए जाने पर बेसिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2004-05 के फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को चिन्हित कर जांच करने के आदेश दिए थे।

बीएड की अंकतालिका व डिग्री फर्जी
डेमो
जांच में कमला वर्मा की भी बीएड की अंकतालिका व डिग्री फर्जी पाई गई। फर्जी शिक्षिका की अंकतालिका पर कॉलेज का नाम एसएस कॉलेज, सिकंदरा आगरा अंकित था, जो फर्जी अभ्यर्थियों की सूची में प्रदर्शित था।
बीएसए ने बताया कि गत दिसंबर माह और जून में कमला वर्मा से इस संबंध में साक्ष्य सहित अपना पक्ष रखने को कहा गया। कमला ने दोनों बार अपना पक्ष तो रखा लेकिन अंकतालिका असली है इसका कोई प्रमाण नहीं दे पाई। जिसके बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया।