फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher molested students in class

क्लास में ही करने लगा छात्राओं संग छेड़छाड़

Wed, 24 Jul 2013 09:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 09:49 AM IST
विज्ञापन
teacher molested students in class

हजरतगंज स्थित सेवेंथ-डे एडवांटिस्ट कॉलेज में अभिभावकों ने टीचर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मंगलवार को हंगामा किया।

विज्ञापन


अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद हरकत में आए विद्यालय प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

सेवेंथ-डे एडवांटिस्ट कॉलेज में मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे कुछ अभिभावक विद्यालय प्रधानाचार्य राज दुराई से मिलने पहुंचे। कॉलेज की नौवीं कक्षा की एक छात्रा के अभिभावक ने विद्यालय के इतिहास के एक शिक्षक पर कक्षा में छात्राओं के साथ बदतमीजी करने की शिकायत की।

उनके मुताबिक इस शिक्षक को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारों के मुताबिक इस बार भी कॉलेज प्रशासन अभिभावकों को समझाने की कोशिश में लग गया था।
विज्ञापन


हालांकि इस पर अभिभावक भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर कराने की धमकी दी।

माहौल बिगड़ता देख विद्यालय प्रशासन बैकफुट पर आ गया। तुरंत शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। विद्यालय प्रिंसिपल राज दुराई ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed