फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher give party of mid day meal on his son's bday

बेटे के जन्मदिन पर गुरुजी ने दी मिड डे मील की दावत

Tue, 22 Sep 2015 11:33 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
teacher give party of mid day meal on his son's bday

हर्र लगे न फिटकरी रंग चोखा आ जाए की कहावत पर अमल करते हुए एक स्कूल के अध्यापक ने अपने बेटे के जन्मदिन पर मिड-डे-मील के राशन से दोस्तों को दावत दे डाली। यूपी में श्रावस्ती जिले के हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरथनवा के गुरुजी ने आसपास के स्कूलों में तैनात साथी अध्यापकों को अपने स्कूल में न्योता दिया और उन्हें मिड-डे मील में बनी पूड़ी सब्जी का भोज कराया।

विज्ञापन


इस दौरान बच्चे स्कूल के एक कोने में खड़े होकर पूड़ी सब्जी की दावत उड़ा रहे शिक्षकों को निहारते रहे। आखिर में बच्चों के हिस्से बचा-खुचा खाना ही आया।

बरथनवा विद्यालय में तैनात शिक्षक संजय प्रसाद के पुत्र प्रियांश का सोमवार को जन्मदिन था। संजय ने विद्यालय में ही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें आसपास स्कूलों में तैनात दस से अधिक शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था। शिक्षकों को खिलाने के लिए संजय प्रसाद ने एमडीएम के तहत खरीदे गए अनाज और सब्जियों से ही स्कूल के रसोइये से भोजन तैयार करवाया। वहीं, सोमवार को मेन्यू के हिसाब से बनने वाली रोटी-सब्जी की जगह पूड़ी-सब्जी बनी।
विज्ञापन

स्कूल में चलती रही पार्टी, दूर खड़े देखते रहे बच्चे

teacher give party of mid day meal on his son's bday

जब मध्याह्न भोजन की घंटी बजी तो बच्चे दौड़े लेकिन उन्हें रसोई के आसपास भी फटकने नहीं दिया गया। संजय प्रसाद ने बच्चों को भोजन से दूर कैंपस में भेजते हुए आदेश दिया कि जब सभी लोग खाना खा चले जाएंगे तब आना।

मास्टर जी के इस फरमान से कुछ बच्चे तो खेलने लगे लेकिन कुछ किनारे खड़े हो शिक्षकों का दावत छकते देखते रहे। जब सारे शिक्षक दावत उड़ा कर चले गए तो बच्चों को बचा खाना दिया गया।

एमडीएम की दावत देना गलत है। विद्यालय समय में किसी शिक्षक द्वारा इस तरह का कार्य किया जाना भी गलत है। मामले की जांच करा दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
एनपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी

मामले की जानकारी नहीं है। एबीएसए हरिहरपुररानी को भेज कर मामले की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा प्रकरण जांच में आता है तो शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महेश प्रताप सिंह,जिला बेसिक शिक्षाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed