फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher fire on truck, arrested

कार व ट्रक की टक्कर, शिक्षक ने की फायरिंग, गिरफ्तार

Tue, 09 Feb 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
teacher fire on truck, arrested
लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में सीतापुर रोड स्थित छठा मील के पास सोमवार दोपहर को कार व ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कार सवार शिक्षक नाराज हो गए। उन्होंने पहले ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकालने की कोशिश की। असफल होने पर लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दी। गोली ट्रक केटायर में लगी जिससे टायर पंक्चर हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर असलहा जब्त कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, कैसरबाग निवासी अनूप शुक्ला सीतापुर में शिक्षक हैैं। सोमवार को वह कार से वापस घर जा रहे थे। इस बीच छठा मील पर ट्रक की टक्कर उनकी कार में लग गई जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार टकराने से नाराज शिक्षक अनूप शुक्ला कार से बाहर निकले। ट्रक चालक को केबिन से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। चालक अनूप ने केबिन अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद अनूप ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

गोली ट्रक के टायर में लगी जिससे तेज धमाके के साथ टायर फट गया। तेज धमाका होने के साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई जहां सीतापुर निवासी ट्रक चालक गोविंद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वह ट्रक लेकर कानपुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed