फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher died due to misbehave of doctor in shravasti

मीटिंग के दौरान डॉक्टर की फटकार से शिक्षक की मौत, केस दर्ज

Sat, 20 May 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमरउजाला, श्रावस्ती Updated Sat, 20 May 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
teacher died due to misbehave of doctor in shravasti
श‌िक्षक की मौत के बाद रोते ब‌िलखते पर‌िजन - फोटो : amar ujala

श्रावस्ती के बीआरसी भवन सिरसिया में शुक्रवार को बैठक में पहुंचे शिक्षकों ने अव्यवस्था पर विरोध जताया। इस पर बैठक में मौजूद चिकित्सक ने शिक्षकों को चाय पानी की खोज करने के बजाए ड्यूटी करने की नसीहत दे डाली। यह बात प्रधान शिक्षक को नागवार गुजरी और उसने विरोध किया।

विज्ञापन


इस पर शिक्षक और चिकित्सक के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी बीच शिक्षक अचानक बेहोश हो गया। शिक्षकों ने चिकित्सक से इलाज करने को कहा पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया। साथी जब शिक्षक को लेकर सीएचसी पहुंचे तो वहा पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज शिक्षकों ने थाने का घेराव करते हुए मार्ग जाम कर दिया। शिक्षकों ने आरोपी चिकित्सक को बर्खास्त करने के साथ केस दर्ज करने की मांग की।
बीआरसी भवन सिरसिया में शुक्रवार को शिक्षकों की मीटिंग बुलाई गई थी।

इसमें संविदा चिकित्सक डॉ. महताब अहमद की ओर से शिक्षकों को आपदा प्रबंधन, आयरन की खुराक, टीकाकरण सहित गर्मी से बचाव की जानकारी दी जा रही थी। इस दौरान बैठने समेत अन्य व्यवस्था को लेकर कुछ शिक्षकों ने मीटिंग का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चिकित्सक ने शिक्षकों को चाय पानी की खोज न कर ड्यूटी करने की नसीहत दे डाली। यह बात शिक्षक नेता व उच्च प्राथमिक विद्यालय टंगपसरी के प्रधान शिक्षक सूर्य कुमार पाठक (43) को नागवार गुजरी। 

प्रधान शिक्षक व चिकित्सक के बीच नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान सूर्य प्रकाश पाठक बेहोश होकर गिर गए। साथी शिक्षकों ने चिकित्सक से इलाज की बात कही पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

श‌िक्षकों ने मार्ग जाम कर क‌िया प्रदर्शन

teacher died due to misbehave of doctor in shravasti
थाने का घेराव करते श‌िक्षक - फोटो : amar ujala
सूचना के काफी देर तक 108 एंबुलेंस के न आने पर शिक्षकों ने बेहोश सूर्य प्रकाश को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने थाने के सामने भिनगा सिरसिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

शिक्षक आरोपी संविदा चिकित्सक को बर्खास्त करने व उसके विरुद्ध मामला दर्ज करने तथा प्रभारी निरीक्षक सिरसिया को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी सहित सभी थाना प्रभारी ने शिक्षकों को मनाने का प्रयास किया।

शिक्षकों ने देर रात तक साथी का शव थाने के सामने रख प्रदर्शन किया। साथी शिक्षकों ने आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने व शनिवार को कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। 

चिकित्सक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया जा रहा है। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शिक्षकों को मार्ग जाम हटाने के लिए समझाया जा रहा है। - विजय पाल सिंह, एएसपी  

चिकित्सक की ओर से शिक्षकों की मीटिंग ली जा रही थी। इस दौरान गर्मी से शिक्षक की तबियत बिगड़ गई। जिसे चिकित्सक की ओर से एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। यदि चिकित्सक की लापरवाही का मामला है तो इसकी जांच कराकर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आलोक, सीएमओ 

घटना की सूचना मिली थी। घटना क्रम की जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी। जैसा होगा वैसी कार्रवाई की जाएगी।  - दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed