फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teacher arrested for harassing girl student for two years

Lucknow News: छात्रा को दो साल से कर रहा था तंग, शिक्षक गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Teacher arrested for harassing girl student for two years
लखनऊ। आशियाना में पिछले दो वर्षों से छात्रा को तंग कर रहे शिक्षक सरवर अंसारी को छात्रा ने ही सबक सिखाया। बीते रविवार को जब उसने पीछा कर छेड़छाड़ की तो उसकी करतूत का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

छात्रा की मां सोमवार को उसके कॉलेज पहुंची और शिक्षक को फटकारा। इस पर आरोपी शिक्षक भड़क गया और उनको पीट दिया। भीड़ जमा हुई तो बम से उड़ाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कर बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पीड़िता स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। जिस कॉलेज से उसने इंटरमीडिएट किया है। वहां का शिक्षक सरवर अंसारी आए दिन उसका पीछा करता था। छात्रा के मुताबिक, आए दिन अश्लील टिप्पणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन बातचीत करने का प्रयास करना। वह घर पर भी कुछ नहीं बता पा रही थी। आखिर में ठान लिया कि सबक सिखाना है। रविवार को जब वह मॉर्निंग वॉक कर रही थी तभी सरवर वहां आ गया।
छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर सरवर ने धमकी दी कि वह उसे उठा ले जाएगा। छात्रा ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और परिजनों को बताया। सोमवार को उसकी मां सरवर के कॉलेज पहुंची और फटकारना शुरू किया। आरोपी भड़क गया और उनको पीटने लगा।
वहां मौजूद लोगों ने सरवर को दबोच लिया और फिर पुलिस के हवाले किया। एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर मारपीट, हमला करने, छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


उठा ले जाने की दी धमकी
परिजनों के मुताबिक, कॉलेज में जब छात्रा पढ़ती थी तो आरोपी बात करने के लिए दबाव बनाता था। कई बार अश्लील हरकतें भी कीं। स्कूल प्रशासन से तब छात्रा ने शिकायत की थी, लेकिन पढ़ाई छूटने के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed