{"_id":"5a8d4da94f1c1bff388b9543","slug":"tcs-will-continue-its-lucknow-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बंद होगा टीसीएस का लखनऊ सेंटर, बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बंद होगा टीसीएस का लखनऊ सेंटर, बढ़ेगी क्षमता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 Feb 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट
उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट से टीसीएस लखनऊ के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आयी है। बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में टाटा संस के चेयरमेन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीएस लखनऊ से अपने सभी ऑपरेशसं को जारी रखेगा। साथ ही यहां कर्मचारियों और कंपनी की क्षमताओं में और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
इस घोषणा के साथ ही उन कर्मचारियों को जरूर राहत मिली होगी जिन्हें टीसीएस के नोएडा और भोपाल सेंटर में शिफ्ट होने को कहा गया था।
गौरतलब है कि जुलाई 2017 में टीसीएस ने लखनऊ सेंटर को बंद कर सभी कर्मचारियों को नोएडा और भोपाल सेंटर में शिफ्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद से यहां के कर्मचारियों और सीएम योगी के बीच हुई मुलाकात के बाद भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
कंपनी का कहना था कि उसकी लैंड लीज मई 2017 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद से कंपनी से जमीन के लिए चार गुना दाम की मांग की गई थी। जिसके बाद कंपनी से लखनऊ सेंटर को बंद करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन