फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB testing increased by six hours, 13 more lab technicians engaged

Lucknow News: छह घंटे बढ़ी टीबी की जांच, 13 लैब टेक्नीशियन और लगे

Tue, 31 Dec 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
TB testing increased by six hours, 13 more lab technicians engaged
रायबरेली। क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए शुरू हुए सौ दिनों के अभियान को सफल बनाने के लिए अस्पताल में टीबी जांच की अवधि बढ़ा दी गई है। छह घंटे ही जांच की सुविधा उपलब्ध थी, जो अब 12 घंटे कर दी गई है। इसके लिए 13 और लैब टेक्नीशियनों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


क्षयरोगियों को पता लगाने के लिए 100 दिन का अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में संदिग्ध लोगों की जांच के लिए बलगम के सैंपल लिए जाते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल स्थित क्षयरोग अस्पताल और लालगंज सीएचसी में सीबी-नॉट मशीन लगी है। इसके अलावा एम्स, खीरो, जतुआ-टप्पा, डीह, नसीराबाद, महराजगंज, सलोन, ऊंचाहार, डलमऊ, बछरावां समेत 11 अस्पतालों में भी जांच के लिए एक-एक ट्रू-नॉट मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन


रोजाना इन मशीनों से सुबह आठ से अपराह्न दो बजे तक जांच होती थी। सैंपल बढ़ने और जांच कम होने से समस्या बढ़ती जा रही थी। इसके देखते हुए सीएमओ ने जांच के लिए छह घंटे की अवधि और बढ़ा दी है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले के 13 अस्पतालों में मशीनों से छह घंटे में 60 से 70 सैंपलों की ही जांच हो पाती है, लेकिन अभियान में रोज 100 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने समय से जांच कराने के लिए मशीनों से रात आठ बजे तक रोजाना जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 13 लैब टेक्नीशियनों को और लगाया गया है। ये कर्मचारी अपराह्न दो से रात आठ बजे तक जांच करेंगे। ऐसा होने के बाद सभी सैंपलों की समय से जांच हो सकेगी। जांच में मिलने वाले क्षयरोगियों का इलाज तुरंत शुरू होगा।


23 मार्च तक सिमहैंस में हर बुधवार फ्री एक्सरे
राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुरू हुए 100 दिन के अभियान के दौरान 23 मार्च तक जिले के सिमहैंस हॉस्पिटल ने हर बुधवार फ्री एक्सरे की घोषणा की है। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को फ्री एक्सरे की सुविधा देने के लिए सिमहैंस अस्पताल तैयार हो गया है। इसके अलावा रोज बुजुर्गों का एक घंटे तक फ्री एक्सरे भी होगा। इससे क्षयरोगियों की जांच और इलाज में बेहतर सुविधा दी जा सकेगी।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed