फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TB test is possible by testing skin also

त्वचा के जरिये भी टीबी की जांच संभव

Mon, 25 Mar 2019 01:29 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: manoj tiwari Updated Mon, 25 Mar 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
TB test is possible by testing skin also
टीबी की बीमारी
लखनऊ। टीबी की जांच कई स्तरों पर की जा सकती है। बलगम के साथ ही स्किन टेस्ट के जरिए भी टीबी का पता लगाया जाता है। केजीएमयू सहित विभिन्न डाट्स केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध है। भविष्य में इसे विस्तारित करने की योजना है।
विज्ञापन


राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्किन टेस्ट (मोंटेक्स टेस्ट) में इंजेक्शन द्वारा स्किन में दवा डाली जाती है, जिसे 48 से 72 घंटे बाद देखा जाता है। स्किन पर चकत्ते पड़ जाते हैं तो मान लिया जाता है कि रिजल्ट पॉजीटिव है। इससे टीबी की पुष्टि होती है। इसी तरह बायोप्सी और माइक्रोस्कोपिक जांच में जिस स्थान पर गांठ या गिल्टी होती है वहां से इंजेक्शन द्वारा द्रव्य निकालकर उसकी जांच की जाती है। इससे पता चलता है कि संबंधित स्थान पर टीबी के जीवाणु हैं या नहीं। जीन एक्सपर्ट टेस्ट के जरिए करीब दो घंटे में टीबी की जानकारी मिल जाती है। इसमें बलगम प्रयोग किया जाता है। हालांकि अभी राजधानी में जीन एक्सपर्ट टेस्ट की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


एचआईवी पीड़ितों में खतरा ज्यादा
लखनऊ। एचआईवी ग्रसित लोगों में टीबी का खतरा ज्यादा होता है। क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम होती है। ऐसी स्थिति में एचआईवी के मरीजों को टीबी की भी जांच कराते रहना चाहिए। यह जानकारी डॉ. एके सिंह ने दी। वह टीबी जागरूकता के तहत आशियाना में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि टीबी से देश में हर तीन मनट में दो मरीजों की मौत हो जाती है। यह फेफड़ों से रक्त प्रवाह के साथ शरीर के अन्य भागों में भी फैलता है। इससे हड्डियों, लिम्फ ग्रंथियां, आंत, मूत्र व प्रजनन तंत्र के अंग, त्वचा और मस्तिष्क भी टीबी की चपेट में आ जाती है। इससे बचने के लिए लगातार खांसी आने पर टीबी की जांच करा लेनी चाहिए। बलगम टेस्ट और सीने के एक्स-रे से टीबी की जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed