फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax evasion of Rs 1.29 crore by creating bogus form

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर की 1.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

Tue, 07 Oct 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 1.29 crore by creating bogus form
लखनऊ। राजस्थान के कारुली निवासी व्यापारी लेखराज मीना पर बोगस फर्म बनाकर 1.29 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी करने का आरोप है। व्यापारी के खिलाफ सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-18 राम नरेश वर्मा ने ठाकुरगंज थाने में एफआईआर कराई है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त के मुताबिक लेखराज ने नौ अप्रैल को विभाग में जीएसटी पंजीकरण के समय दुकान का पता हुसैनाबाद के शीश महल में दर्शाया था। कुछ समय बाद जब उन्होंने फर्म के दस्तावेज की जांच की तो पता चला कि पंजीकरण के समय व्यापारी ने सैय्यद मजाहिद हुसैन का बिजली बिल लगाया था।
विज्ञापन


संदेह होने पर नौ मई को मजाहिद को दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने न तो लेखराज को दुकान देने और न ही किरायानामा तैयार कराने की बात कही। धोखाधड़ी का पता चलने पर दो जुलाई को व्यापारी की फर्म का पंजीयन रद कर दिया गया। साथ ही नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि इस बीच व्यापारी ने दस्तावेज में स्क्रैप का व्यापार दिखाते हुए 1.29 करोड़ की टैक्स चोरी कर ली। जांच पूरी होने पर सहायक आयुक्त ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक विवेचना चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed