फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tax evasion of Rs 1.05 crore by creating bogus form

Lucknow News: बोगस फर्म बनाकर की 1.05 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी

Tue, 14 Oct 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of Rs 1.05 crore by creating bogus form
लखनऊ। सरोजनीनगर के हिंद नगर निवासी व्यापारी सचिन कुमार ने बोगस फर्म बनाकर 1.05 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। आरोपी के खिलाफ सहायक आयुक्त राज्यकर अधिकारी खंड-14 संजय सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संजय के मुताबिक सचिन ने फर्म कुमार सर्विसेज का पता आशियाना रोड पर दर्शाकर जीएसटी कार्यालय में 18 अप्रैल को पंजीकरण कराया। फर्म में बैंक का पता मसूरी का दर्ज था। व्यापारी ने बिजली बिल फर्जी लगाया था। जब सहायक आयुक्त राज्य कर ने जांच की तो विभाग को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


संजय ने बताया कि गहनता से पड़ताल में सामने आया कि आरोपी ने दस्तावेज में 11.73 करोड़ रुपये का व्यापार सर्वश्री बालाजी ट्रेडर्स से करना दिखाया। संदेह होने पर जब अधिकारियों ने मौके जाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि व्यापारी ने जिस फर्म का संचालन दर्शाया था वह अस्तित्व में ही नहीं थी। संजय का आरोप है कि इस तरह से व्यापारी ने 1.05 करोड़ की टैक्स चोरी की है। पड़ताल पूरी होने पर सहायक आयुक्त राज्यकर ने थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed