{"_id":"5c9c73cbbdec221465558ff0","slug":"tattoo-artist-died-due-to-drowning-in-canal-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबकर टैटू कलाकार की मौत, गर्लफ्रेंड समेत एक अन्य युवक पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबकर टैटू कलाकार की मौत, गर्लफ्रेंड समेत एक अन्य युवक पर हत्या का केस
Thu, 28 Mar 2019 12:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
गुरुप्रीत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चिनहट में इंदिरा नहर के किनारे सेल्फी ले रहे टैटू कलाकार गुरुप्रीत सिंह (30) व उसकी महिला दोस्त का पैर फिसल गया और वे दोनों डूब गए। युवती को तो बचा लिया गया, लेकिन गुरुप्रीत की डूबने से मौत हो गई। उसका शव देर रात पुलिस ने नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा बुधवार शाम पांच बजे हुआ था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों कार से नहर तक पहुंचे थे। कार में बियर की केन मिली है। इस बीच देर रात गुरुप्रीत के भाई मनदीप सिंह ने महिला दोस्त और संकेत पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, आलमबाग के सुभाष नगर निवासी मनमीत सिंह का बेटा गुरुप्रीत सिंह एक अंतरराष्ट्रीय टैटू कलाकार था। वह तरह-तरह के टैटू बनाने में माहिर था। बुधवार शाम करीब 5 बजे गुरुप्रीत आशियाना के सेक्टर-आई निवासी अपनी महिला मित्र के साथ चिनहट के इंदिरा नहर डैम में पिकनिक मनाने गया था।

दोनों नहर किनारे ले रहे थे सेल्फी
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों नहर किनारे सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान युवती का पैर फिसल गया, वह नहर में डूबने लगी। उसे बचाने को गुरुप्रीत भी कूदा। युवती तो बच गई लेकिन गुरुप्रीत डूब गया। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद 50 मीटर दूर गुरुप्रीत का शव बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक , पूछताछ करने पर युवती ने हंगामा किया। महिला सिपाहियों की मदद से उसे थाने लेकर जाया गया। युवती व मृतक कलाकार के घरवालों को सूचना दी गई। युवती के पिता एलडीए में तैनात हैं।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुप्रीत के पिता की लालबाग में दुकान हैं। दोनों पांच साल से दोस्त है।देर रात गुरुप्रीत के भाई मनदीन ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साथ दोनों व्यक्ति पिकनिक पर गए थे जहां किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ और दोनों ने मिलकर गुरुप्रीत को धक्का दे दिया।