फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tatkal ticket will not be booked without otp

Lucknow News: आज से बगैर ओटीपी नहीं बनेंगे तत्काल टिकट

Mon, 14 Jul 2025 06:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
tatkal ticket will not be booked without otp

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मंगलवार से तत्काल टिकट बुकिंग की नई व्यवस्था लागू हो रही है। बगैर वन टाइम पासवर्ड(ओटीपी) टिकट बुक नहीं होगा। इसके लिए आरक्षण केंद्रों पर कर्मचारियों को निर्देशित व प्रशिक्षित किया जा चुका है।
तत्काल टिकटों में सेंधमारी को रोकने के उद्देश्य से रेलवे ने कई बदलाव किए हैं। इसके तहत पहली जुलाई से तत्काल टिकट केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही बनवा सकेंगे, व्यवस्था को लागू किया गया है। एजेंटों के समय में आधे घंटे की कटौती कर यह समय ग्राहकों को दिया गया है। इसी क्रम में अब नई व्यवस्था पंद्रह जुलाई से लागू हो रही है। तत्काल टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एप व रेलवे के आरक्षण केंद्रों से बुक किए जाते हैं। मंगलवार से तत्काल टिकट तब बुक होंगे, जब सिस्टम जनरेटेड ओटीपी प्रमाणीकरण होगा। यह बुकिंग के समय उपयोगकर्ता की ओर से दिए गए मोबाइल फोन नंबर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


होंगी समस्याएं
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि आईआरसीटीसी का सर्वर सुस्त रहता है। आए दिन ठप हो जाता है। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग में और दिक्कतें पेश आएंगी। ओटीपी आने व उसे भरने में समय लगेगा, जबकि इस दौरान टिकट दलाल कन्फर्म टिकटों पर हाथ साफ कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित सॉफ्टवेयरों का क्या...
टिकट दलाल प्रतिबंधित सॉफ्टवेयरों का प्रयोग कर तत्काल टिकटों में सेंधमारी करते हैं। वे एक साथ दस-दस टिकट बुक कर लेते हैं। ऐसे में आम यात्री के पास तत्काल सीट हासिल करने के लिए बेहद कम समय बचता है। अब इस समय में ओटीपी भी भरना होगा, इससे टिकट मिलने की गुंजाइश घट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed