फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TATA group will improve the 150 ITI in Uttar Pradesh.

ITI in UP: टाटा ग्रुप करेगा 150 आईटीआई का कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने दी सहमति, खर्च होंगे 4000 करोड़ रुपये

Sat, 05 Nov 2022 10:32 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Nov 2022 10:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा समूह के आईटीआई के कायाकल्प को मंजूरी दे दी है। इस कार्य में करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च होंगे जिसमें 1190 करोड़ प्रदेश की सरकार खर्च करेगी।

विज्ञापन
TATA group will improve the 150 ITI in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

टाटा ग्रुप प्रदेश के 150 राजकीय आईटीआई का कायाकल्प करेगा। समूह से जुड़ीं 16 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां इसके लिए 4000 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेंगी। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से 1190 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा समूह के इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही इसे जल्द कार्यान्वित कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी विभागीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल व प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस उन्नयन के अंतर्गत आधुनिक तकनीक से नवीन निर्माण कार्य किए जाएंगे। साथ ही ऑटोमेटिक मशीनों व उपकरणों से आईटीआई को सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अपना दल (एस) की दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गईं अनुप्रिया पटेल, 'अपनों' को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मदरसों में छात्र किस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं इसका भी होगा सर्वे, शिक्षा अधिकारियों से मांगी जानकारी


प्रत्येक संस्थान में 11 नए ट्रेड व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स शुरु किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में पीपीपी मॉडल पर 24 नए राजकीय आईटीआई शुरू करने व चार की शुरुआत के साथ ही चार की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्य में तेजी लाने को कहा। ओडीओपी योजना के तहत प्रशिक्षण में युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षित करने व महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए कहा। 

रिक्त पदों को भरने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान आईटीआई में प्रशिक्षकों के खाली पदों को भरने में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण दिए जाने के लिए कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी नाखुशी जाहिर की साथ ही आईटीआई भवनों के निर्माण कार्य तेजी से कराने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed