फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Taste of Awadhi cuisine at the book fair

Lucknow News: पुस्तक मेले में महका अवधी व्यंजनों का स्वाद

Tue, 17 Mar 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Taste of Awadhi cuisine at the book fair
पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।
लखनऊ। चारबाग स्थित रवींद्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले में लोग अवधी व्यंजनों की महक और स्वाद का भी आनंद उठा रहे हैं। सोमवार को लोक आंगन और नीलाक्षी फाउंडेशन के सहयोग से ज्योति किरन रतन के संयोजन में आयोजित अवधी व्यंजन उत्सव में नीलम वर्मा, मीनाक्षी साहू ने पाठकों को फरे, नून बरी, गुलगुले, आलू-कचालू के स्वाद से परिचित कराया। मेले के चौथे दिन पाठकों ने मनपसंद पुस्तकों की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

निदा फाजली, राहत इंदौरी, दुष्यंत कुमार, जान एलिया, गुलजार, बशीर बद्र, दिनकर, कुमार विश्वास आदि की शायरी और कविताओं की किताबें पाठकों ने खूब तलाशीं। मैं हिटलर की दासी थी, रामायण की महिला पात्र, राष्ट्रवाद बनाम देशभक्ति, विज्ञान का ज्ञान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रीतिकाल सैक्सुअलिटी का समारोह जैसी विविधतापूर्ण विषयों की पुस्तकें भी चर्चा में रहीं। अचल प्रियदर्शी की ब्रांड हेमंत, डॉ. सीताराम इंडिया की भारतीय महिला राजनीतिज्ञ : संघर्ष से सफलता का सफर, रामनगीना मौर्य की कार्टून का खजाना जैसी किताबें भी खूब चर्चा में हैं।
विज्ञापन






निवेदिताश्री की पुस्तक पर चर्चा

साहित्यिक मंच की गतिविधियों की शुरुआत काव्या सतत साहित्य यात्रा और शारदेय प्रकाशन के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी व परिचर्चा से हुई। मनोरमा लाल, करुणा पांडेय, अलका प्रमोद, मनु राय, पवन जैन, नेहा अग्रवाल नेह की उपस्थिति रही। विपिन मलिहाबादी, मुकेश मिश्रा, स्वरिका कीर्ति, रेनू छाबड़ा, दीपा श्रीवास्तव, इला शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, निवेदिताश्री, अपर्णा सिंह, रोली सारस्वत, इंदु सारस्वत ने रचनाएं पढ़ीं। द्वितीय सत्र में निवेदिताश्री की पुस्तक दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह पर चर्चा हुई। इस पर मीनू खरे, राजवंत राज, विनीता मिश्रा, रत्ना कौल के साथ रेनू छाबड़ा, अलका प्रमोद व ज्योत्स्ना सिंह ने विचार रखे। इसके बाद डॉ. अमरेश मोहन की स्वास्थ्य से जुड़ी अंग्रेजी पुस्तक फिजियोथेरेपी ऑफ लाइफ का विमोचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



रचनाकारों को किया सम्मानित

शाम को काव्य समारोह में वाराणसी के बृजेंद्र नारायण द्विवेदी शैलेश और भोपाल के मनीष श्रीवास्तव बादल, डॉ. वीएम खरे, डॉ. अभिनव गुप्त, मंजू सक्सेना, अनिल यादव अनिकेत और वर्षा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। साहित्यकार ओम नीरव, डॉ. योगेश, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, हरिमोहन बाजपेयी माधव, हर्षवर्धन, ममता पंकज, नरेंद्र भूषण, गिरीशचंद्र अवस्थी, रवींद्रनाथ तिवारी और निर्भय नारायण गुप्त उपस्थित रहे।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

पुस्तक मेले में दिनभर कई सत्र हुए। खरीदार उमड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed