फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Target given to become number one in cleanliness survey-23

Lucknow News: स्वच्छता सर्वेक्षण-23 में नंबर वन बनने का दिया टारगेट

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Target given to become number one in cleanliness survey-23
रायबरेली। शहर क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने के लिए सहायक निदेशक स्थानीय निकाय रश्मि सिंह शनिवार को यहां पहुंची। शहर के साथ ही तीन नगर पंचायतों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की पड़ताल की और नागरिक सुविधाओं को परखा। सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-23 की शुरुआत होने वाली है। बेहतर साफ-सफाई के साथ ही योजनाओं का क्रियान्यवन सही तरीके से किया जाए। इस बार हम सबको सफाई व्यवस्था के साथ विकास के मामले में नंबर वन बनकर दिखाना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सहायक निदेशक रश्मि सिंह सुपर मार्केट स्थित पालिका कार्यालय पहुंचीं। यहां स्टाफ से परिचय प्राप्त करने के बाद सहायक निदेशक ने शहर में संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत जाने के लिए शहर का भ्रमण किया। सबसे पहले वह अमृत योजना के तहत जैतूपुर में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। उन्होंने जानने का प्रयास किया कि सीवर के पानी को कैसे शुद्व किया जा रहा है। इसके बाद यहीं पर कूड़ा निस्तारण प्लांट को देखा। साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। पिंक शौचालय का भी जानकारी ली। दो घंटे तक सहायक निदेशक ने शहर को स्वच्छ, पेयजल, जलनिकासी, सड़क, सीवर, प्रकाश आदि सुविधाओं की जमीनी हकीकत देखी।
विज्ञापन

इसके बाद पालिका कार्यालय स्थित सभागार में नगर पालिका के ईओ और सभी नगर पंचायत के ईओ के साथ बैठक करके योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण जल्द शुरू होने वाला है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि इस बार अच्छा कार्य करके अपनी रैकिंग में सुधार लाएं। इसके बाद उन्होंने नगर पंचायत डलमऊ का भ्रमण किया। इस दौरान गोशाला पहुंचकर गोवंशों को गुड़ आदि सामग्री खिलाई। महराजगंज, बछरावां भी पहुंचकर जमीनी हकीकत की सच्चाई को देखा। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के लखनऊ मंडल कार्यक्रम प्रबंधक वैभव पांडेय, नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रविशेखर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरिफ खान, जिला समन्वयक शुभम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed