फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tanzeel's killer muneer is psycho says stf

सनकी है हत्यारा मुनीर, नमन की प्रेमिका ने सुनी थी गाली-गलौज

Fri, 01 Jul 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jul 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
tanzeel's killer muneer is psycho says stf
- फोटो : अमर उजाला

होटल रेनेसां के एग्जीक्यूटिव नमन वर्मा को मुनीर ने .32 बोर की जिस रिवॉल्वर से गोलियां मारी थीं, वह सवा दो साल पहले अलीगढ़ के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मंदीप से लूटी गई थी। मंदीप ने क्वारसी थाने में इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार दोपहर गोमतीनगर स्थित एसटीएफ मुख्यालय में नमन हत्याकांड के खुलासे की प्रेस कांफ्रेंस में आईजी एसटीएफ राम कुमार ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एसटीएफ अधिकारियों ने इस बात को भी स्वीकारा क‌ि अगर मुनीर एनआईए अफसर तंजील अहमद की निर्मम हत्या न करता तो शायद राजधानी का नमन वर्मा हत्याकांड पहेली बनकर रह जाता। एएसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि मुनीर ने 2013 में अपराध शुरू किया था। 
विज्ञापन


वह सनकी मानसिकता का है। अपने शिकार को गोली मारने में जरा भी नहीं सोचता। जब उसने तंजील की हत्या की, तब पुलिस का ध्यान गया। मुनीर ने गिरफ्तारी के बाद खुद कहा था कि तंजील की हत्या इतनी हाईप्रोफाइल हो जाएगी, उसने सोचा भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी ने कहा कि तंजील को मारने के बाद मुनीर को पता था कि पुलिस उसे छोड़ेगी नहीं। यही वजह थी कि वह और दुस्साहसिक हो गया था।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि आदिलनगर स्थित किराये के मकान में मुनीर और उसके साथी ठहरे थे, उसका मकान मालिक आईडी प्रूफ मांग रहा था। 

इसलिए अपराधियों ने कमरा ही छोड़ दिया। पुलिस ने उक्त मकान पर जाकर मकान मालिक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मुनीर और उसके साथ तीन-चार लड़के यहां सिर्फ सात दिन के लिए ही रहे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। 

18 नवंबर की रात नमन वर्मा होटल से घर जाते वक्त धीरे-धीरे बाइक चलाते हुए अपनी होने वाली पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। मधुरिमा रेस्टोरेंट के सामने पुल के ऊपर सुनसान स्थान पर मुनीर और सऊद ने नमन की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। 

मुनीर ने रिवॉल्वर निकालकर नमन के पैर की तरफ फायर करते हुए उतरने को कहा। नमन ने बाद में कॉल करने की बात कहते हुए मोबाइल फोन अपनी जेब में डाल लिया। मुनीर ने बाइक छीनने की कोशिश की तो नमन ने उसका हाथ पकड़ लिया। इससे गुस्साए मुनीर ने नमन के पेट में गोली मार दी। नमन जमीन पर गिरा तो एक गोली और मारी। इसके बाद वह बाइक लेकर पॉलीटेक्निक की तरफ भाग निकला।

मत मार कहकर चीख रहा था नमन

tanzeel's killer muneer is psycho says stf
नमन वर्मा फाइल फोटो

नमन ने प्रेमिका की काल डिसकनेक्ट किए बगैर मोबाइल फोन अपनी जेब में रख लिया। इससे पहले कि प्रेमिका कॉल डिसकनेक्ट करती, दूसरी तरफ से झगड़े की आवाजें सुनाई देने लगीं। नमन मत मार मत मार, कहकर चीख रहा था।

प्रेमिका को लगा कि उसका किसी से झगड़ा हो रहा है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि प्रेमिका और मुनीर ने जैसा घटनाक्रम बताया, वह एक ही है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि एसटीएफ से मुनीर और उसके साथी की इंट्रोगेशन रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद लखनऊ पुलिस उससे मिली छोटी से छोटी जानकारियों और सूचनाओं पर काम करेगी। संभावना है कि लखनऊ में दो बड़ी वारदातों के अलावा कई अन्य घटनाओं का खुलासा हो जाए।
 
एसटीएफ के एसएसपी ने कहा कि मुनीर की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली, बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़ पुलिस ने कई वारदातों में उसका हाथ होने की आशंका जताते हुए एसटीएफ से संपर्क किया है। फिलहाल जिन वारदातों में मुनीर का नाम आया है, वहां की पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। मुनीर की हर रिमांड पर पूछताछ के दौरान एसटीएफ की टीम भी मौजूद रहेगी।

एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक ने बताया कि मुनीर और उसके साथी वारदात के लिए बाइक लूटते थे। दिल्ली के कमलानगर में एटीएम गार्ड की हत्या कर डेढ़ करोड़ रुपये लूटने की वारदात में भी उन्होंने लूट की बाइक इस्तेमाल की थी। बाद में यह बाइक लावारिस बरामद हुई थी। 

नमन की हत्या कर बाइक लूटने के लिए दिल्ली के ओखला से लूटी गई पल्सर बाइक इस्तेमाल की गई। यह पल्सर बाइक सऊद ने ले ली थी जिसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। मुनीर ने नमन की बाइक से ही अहमदाबाद भागने की तैयारी की थी लेकिन पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed