फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tantrik rapes with woman in sultanpur

झाड़फूंक के बहाने तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

Wed, 16 Sep 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बल्दीराय (सुल्तानपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला,बल्दीराय (सुल्तानपुर) Updated Wed, 16 Sep 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
tantrik rapes with woman in sultanpur

तांत्रिक ने झाड़फूंक के बहाने क्षेत्र के एक गांव की दलित महिला से सोमवार रात दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता गांव स्थित पंचायत भवन के पास पहुंची तो ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह पीड़िता अपने पति के साथ बल्दीराय थाने पहुंची। बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की 30 वर्षीय दलित महिला बीमार चल रही थी।

सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बल्दीराय थाने के इसौली गांव निवासी तांत्रिक चंदन सोनकर पुत्र शिवनरायन सोनकर के घर महिला अपने पति के साथ झाड़-फूंक कराने गई थी।
विज्ञापन


तांत्रिक ने महिला को शाम तक अपने घर पर रोक रखा था। रात करीब 8:30 बजे पति को दरवाजे पर बैठाकर तांत्रिक चंदन सोनकर महिला को झाड़फूंक के बहाने नदी किनारे ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारकर नदी में फेंकने की दी धमकी

tantrik rapes with woman in sultanpur
वहां आरोपी चंदन सोनकर ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारकर नदी में फेंकने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता अस्त-व्यस्त हालत में गांव स्थित पंचायत भवन के पास पहुंची। मंगलवार की सुबह दुष्कर्म की शिकार महिला पति के साथ बल्दीराय थाने पहुंची।

थानाध्यक्ष बल्दीराय भवनाथ चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी चंदन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed