{"_id":"6a384959a36119528801fda4","slug":"tantrik-accused-of-torturing-teenage-girl-lucknow-news-c-13-lko1070-1794335-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तांत्रिक पर किशोरी को प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तांत्रिक पर किशोरी को प्रताड़ित करने का आरोप
Mon, 22 Jun 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई निवासी महिला ने तांत्रिक पर उनकी 16 वर्षीय बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लीलता करने का भी आरोप है। महिला ने पीजीआई थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
महिला के मुताबिक एक साल पहले ग्वालियर निवासी रविंद्र गुप्ता का उनके घर में आना-जाना था। इसी दौरान उसने बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। आरोप है कि आरोपी ने बेटी को तंत्र-मंत्र कर अपने वश में कर लिया। वह बेटी से अश्लील बातें करने लगा। उसने बेटी की नहाते हुए फोटो खींच ली। इसके जरिये वह बेटी को ब्लैकमेल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। महिला ने बताया कि जब उन्हें बेटी का व्यवहार बदला दिखा तो उन्होंने उसके मोबाइल की जांच की। इसमें आरोपी को लेकर कई चीजें मिलीं। यह देख उन्होंने थाने में तहरीर दी।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।