{"_id":"5e7071c28ebc3ea81e4d18e5","slug":"tallest-statues-of-lucknow-will-be-installed-in-the-rashtra-prerna-sthal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगेंगी लखनऊ की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, 72 फीट तक होगी ऊंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगेंगी लखनऊ की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, 72 फीट तक होगी ऊंचाई
Tue, 17 Mar 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
लोकभवन में अटलजी, जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में बनाए जा रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लखनऊ की सबसे ऊंची प्रतिमाएं लगाने की तैयारी है। अभी तक शहर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाओं की तुलना में इसका कद ज्यादा रहे, यह ध्यान में रखा गया है। यहां करीब 72 फीट ऊंची प्रतिमाएं लगाने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन
एलडीए के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, समाज सुधारक दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। इनकी ऊंचाई 22 मीटर यानी करीब 72 फीट रहेगी।
विज्ञापन
इसमें 46 फीट प्रतिमा और 26 फीट ऊंचाई पेडस्टल की होगी। ऐसे में जमीन से प्रतिमा की ऊंचाई 72 फीट के करीब होगी। अभी सबसे अधिक ऊंची प्रतिमा लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही लगी है। इसकी ऊंचाई करीब 37 फीट है, जिसमें 12 फीट का पेडस्टल और 25 फीट की प्रतिमा है।
विज्ञापन
वहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क में लगी जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पेडस्टल सहित 35 फीट है। लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा तीसरे नंबर पर है। इसकी ऊंचाई पेडस्टल सहित 20 फीट है। प्रतिमा की ऊंचाई 12 फीट है, बाकी भाग पेडस्टल है।
प्रतिमा के कद से तय होगा महत्व
कहां, कितनी ऊंचाई की प्रतिमा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, लोकभवन 37 फीट
समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र, जनेश्वर मिश्र पार्क 35 फीट
समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया, लोहिया पार्क 20 फीट
(ऊंचाई प्रतिमा के पेडस्टल सहित हैं।)
प्रतिमाओं की ऊंचाई के बहाने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सरकार इन महापुरुषों के महत्व को भी बताने का काम करेगी। यही वजह है कि प्रतिमा की ऊंचाई तय करने के लिए सरकार के प्रतिनिधि शामिल हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। अप्रैल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का डिजाइन फाइनल कर शिलान्यास कराने की तैयारी भी है।