फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tallest statues of lucknow will be installed in the rashtra prerna sthal

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लगेंगी लखनऊ की सबसे ऊंची प्रतिमाएं, 72 फीट तक होगी ऊंचाई

Tue, 17 Mar 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 17 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
tallest statues of lucknow will be installed in the rashtra prerna sthal
लोकभवन में अटलजी, जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

बसंतकुंज योजना में 65 एकड़ में बनाए जा रहे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में लखनऊ की सबसे ऊंची प्रतिमाएं लगाने की तैयारी है। अभी तक शहर में लगीं महापुरुषों की प्रतिमाओं की तुलना में इसका कद ज्यादा रहे, यह ध्यान में रखा गया है। यहां करीब 72 फीट ऊंची प्रतिमाएं लगाने की कवायद शुरू हुई है।

विज्ञापन


एलडीए के अधिकारी ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, समाज सुधारक दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं लगाई जानी हैं। इनकी ऊंचाई 22 मीटर यानी करीब 72 फीट रहेगी।
विज्ञापन


इसमें 46 फीट प्रतिमा और 26 फीट ऊंचाई पेडस्टल की होगी। ऐसे में जमीन से प्रतिमा की ऊंचाई 72 फीट के करीब होगी। अभी सबसे अधिक ऊंची प्रतिमा लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ही लगी है। इसकी ऊंचाई करीब 37 फीट है, जिसमें 12 फीट का पेडस्टल और 25 फीट की प्रतिमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जनेश्वर मिश्र पार्क में लगी जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पेडस्टल सहित 35 फीट है। लोहिया पार्क में राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा तीसरे नंबर पर है। इसकी ऊंचाई पेडस्टल सहित 20 फीट है। प्रतिमा की ऊंचाई 12 फीट है, बाकी भाग पेडस्टल है।

प्रतिमा के कद से तय होगा महत्व

कहां, कितनी ऊंचाई की प्रतिमा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई, लोकभवन            37 फीट
समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र, जनेश्वर मिश्र पार्क         35 फीट
समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया, लोहिया पार्क     20 फीट
(ऊंचाई प्रतिमा के पेडस्टल सहित हैं।)

प्रतिमाओं की ऊंचाई के बहाने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सरकार इन महापुरुषों के महत्व को भी बताने का काम करेगी। यही वजह है कि प्रतिमा की ऊंचाई तय करने के लिए सरकार के प्रतिनिधि शामिल हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रोजेक्ट की समीक्षा कर रहे हैं। अप्रैल में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का डिजाइन फाइनल कर शिलान्यास कराने की तैयारी भी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed