फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Talkatora's air becomes dangerous

Lucknow News: खतरनाक हुई तालकटोरा की हवा

Tue, 05 Nov 2024 03:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Talkatora's air becomes dangerous
लखनऊ। दीपावली के बाद से राजधानी की हवा की सेहत बिगड़ती जा रही है। तालकटोरा क्षेत्र में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 433 तक पहुंच गया। इस साल किसी भी क्षेत्र में एक्यूआई का यह सबसे खराब स्तर है। इससे पहले दिवाली की रात अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 तक पहुंचा था।
विज्ञापन




तालकटोरा क्षेत्र में एक्यूआई की यह स्थिति तब है जब कई दिनों से यहां औद्योगिक इकाइयां बंद हैं। दीपावली की रात भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 378 तक ही पहुंचा था। आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


तालकटोरा के अलावा अन्य क्षेत्र में एक्यूआई उतना खराब नहीं रहा। गोमतीनगर में यह 136 (पीला) रहा। अलीगंज में 342 (लाल), लालबाग में 271 (नारंगी), कुकरैल में 203 (नारंगी) और बीबीएयू क्षेत्र में 226 (नारंगी) रहा। दिवाली की रात गोमतीनगर में यह 173 (पीला) था। अलीगंज में 400 (लाल), लालबाग में 328 (नारंगी), कुकरैल में 326 (लाल) और बीबीएयू क्षेत्र में 289 (नारंगी) रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो डिग्री तक बढ़ा रात का तापमान

शहर की खराब होती हवा के बीच तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। रात का तापमान दो डिग्री बढ़कर अब 18.3 सेल्सियस पहुंच गया है। दिन का तापमान अब भी 32.7 डिग्री के स्तर पर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed