फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take more money... but do not return to Hinduism

Lucknow News: पैसे और ले लो... पर हिंदू धर्म में वापसी न करो

Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 06 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Take more money... but do not return to Hinduism
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के इजमतउल्लागंज में आरोपियो से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : स्रोत-सोशल मीडिया
रायबरेली। पैसे और ले लो... पर हिंदू धर्म में वापसी न करो। गांव के अन्य लोगों का भी ईसाई धर्म में परिवर्तन करा दो। दो युवक एक व्यक्ति को यही बताकर फिर हिंदू धर्म में वापसी कर रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस को एक धर्मग्रंथ भी दोनों के पास से मिला है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतल्लागंज निवासी नन्हू सिंह ने पुलिस से शिकायत की कि दो युवक उनके गांव आए हैं और रुपये का लालच दे रहे हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक मिजोरम निवासी लालजेदांग और लखनऊ के नेवातिन टोला गोसाईगंज सरायं करोरा निवासी वनलाल्हुमा को पकड़़ा गया है।
विज्ञापन


इन दोनों आरोपियों ने दो साल पहले नन्हू का धर्म परिवर्तन करा दिया था। इधर नन्हू हिंदू धर्म फिर से अपनाना चाह रहे थे। इसकी जानकारी होने पर दोनों आरोपी गांव आए और नन्हू पर दबाव बनाने लगे कि वह हिंदू धर्म न अपनाएं। इसके बदले उन्हेंं और रुपये देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ विधि विरुद्व धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित नन्हू का कहना है कि मुझे लालच दिया गया कि जितने लोगों का धर्म परिवर्तन कराओगे, उतना पैसा दिया जाएगा लेकिन मैंने धर्म परिवर्तन कराने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed