फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take extra protection keeping in mind new strains of corona virus: Yogi

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखकर बरतें अतिरिक्त सुरक्षा : योगी

Thu, 24 Dec 2020 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Dec 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Take extra protection keeping in mind new strains of corona virus: Yogi
new Corona strain - फोटो : iStock
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एयरपोर्ट पर विशेष सावधानी बरती जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना के नए स्ट्रेन के दृष्टिगत चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग तकनीक को अपडेट करें। उन्होंने वायरस के नए स्वरूप के संबंध में प्रदेश में जरूरी विशेषज्ञता विकसित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी टेस्टिंग कराई जाए। टेस्टिंग का परिणाम आने तक ऐसे लोगों को नियमानुसार होम आइसोलेशन में रखा जाए।
विज्ञापन


सीएम ने कोविड-19 की रिकवरी दर बढ़ाने केलिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सुनिश्चित किया जाए कि कोविड चिकित्सालयों में औषधियों, मेडिकल उपकरण तथा ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता प्रत्येक दशा में बनी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में तेजी लाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने तृतीय चरण में बनने वाले 14 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की कार्यवाही को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में गंभीरता से प्रयास किए जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed